Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
28 May, 2026

इंदौर में भीषण आग, चाइनीज दुकान सहित तीन दुकानें जलकर खाक

इंदौर के नंदानगर क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट की आशंका के बीच लगी भीषण आग में एक चाइनीज दुकान समेत तीन दुकानें जलकर नष्ट हो गईं, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।

इंदौर, 28 मई ।

शहर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदानगर इलाके में गुरुवार शाम अचानक भीषण आग लगने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। आग सबसे पहले एक चाइनीज सामान की दुकान में लगी और कुछ ही समय में तेजी से फैलते हुए आसपास की अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से बढ़ी कि देखते ही देखते दो अन्य दुकानें भी पूरी तरह जलकर खाक हो गईं, जिनमें एक मेडिकल स्टोर और एक अन्य दुकान शामिल है। घटना के दौरान पूरे क्षेत्र में घने धुएं का गुबार फैल गया, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों ने प्रारंभ में स्वयं ही पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।

स्थानीय व्यापारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि पास की एक दुकान में अचानक आग भड़कने के बाद यह आसपास की दुकानों तक फैल गई।

दमकल कर्मियों को शुरुआती दौर में तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जिससे आग बुझाने में कुछ देरी हुई। बाद में आवश्यक उपकरण मंगवाकर राहत कार्य को आगे बढ़ाया गया और स्थिति पर काबू पाया गया।

इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, हालांकि दुकानों में रखे सामान और संरचना को भारी नुकसान पहुंचा है, जिसकी कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़