लखनऊ, 23 अप्रैल।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के तहत राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर पर आचार संहिता उल्लंघन के कारण मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही उन्हें एक डिमेरिट अंक भी दे दिया गया है। यह कार्रवाई लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ बुधवार को खेले गए मुकाबले के दौरान की गई।
आईपीएल के द्वारा जारी बयान में बताया गया कि बर्गर ने लेवल-1 के अपराध को स्वीकार किया है, जो आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के अंतर्गत आता है। यह नियम मैच के दौरान किसी खिलाड़ी का अपमान करने या आक्रामक प्रतिक्रिया को उकसाने वाले शब्द, इशारे या व्यवहार से संबंधित है।
बर्गर ने मैच रेफरी द्वारा दी गई सजा को स्वीकार कर लिया है, और इस मामले में मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह घटना किस क्षण हुई, लेकिन माना जा रहा है कि मिचेल मार्श को आउट करने के बाद बर्गर की प्रतिक्रिया को अंपायरों ने आपत्तिजनक पाया।
मैच में बर्गर ने गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट लिए, जिसमें लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत और मिचेल मार्श के अहम विकेट शामिल थे। इसके बावजूद आचार संहिता उल्लंघन के कारण उन्हें अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ा।



.jpg)






.jpg)
