फुटबॉल
03 Apr, 2026

जेम्स रोड्रिगेज अस्पताल में भर्ती, फीफा वर्ल्ड कप 2026 से पहले चिंता बढ़ी

कोलंबिया के कप्तान जेम्स रोड्रिगेज को फीफा वर्ल्ड कप 2026 से पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

नई दिल्ली, 03 अप्रैल।

कोलंबिया के कप्तान जेम्स रोड्रिगेज को फीफा वर्ल्ड कप 2026 से कुछ महीने पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिससे उनके खेल को लेकर प्रशंसकों में चिंता बढ़ गई है।

रोड्रिगेज ने हाल ही में कोलंबिया राष्ट्रीय टीम की ओर से फ्रांस के खिलाफ खेले गए एक फ्रेंडली मैच में हिस्सा लिया था। इस मुकाबले में कोलंबिया को 1-3 से हार का सामना करना पड़ा और रोड्रिगेज ने लगभग एक घंटे तक मैदान में खेल दिखाया।

मैच के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। कोलंबिया फुटबॉल संघ ने बयान में बताया कि फ्रांस के खिलाफ मैच के अगले दिन खिलाड़ी को गंभीर डिहाइड्रेशन की समस्या हुई, जिसके कारण पिछले 72 घंटों से उन्हें अस्पताल में रखा गया है और निगरानी तथा रिकवरी जारी है।

क्या वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो सकते हैं रोड्रिगेज, इस सवाल का फिलहाल कोई संकेत नहीं है। संघ ने स्पष्ट किया कि यह स्थिति खेल से संबंधित नहीं है और फीफा वर्ल्ड कप में उनकी भागीदारी पर कोई खतरा नहीं है।

संघ ने आगे बताया कि मिनेसोटा के एक मेडिकल सेंटर की रिपोर्ट के अनुसार मिडफील्डर एक गैर-खेल संबंधी मेडिकल स्थिति के तहत डॉक्टरों की निगरानी में हैं। यह स्वास्थ्य समस्या मांसपेशियों या उनके फुटबॉल करियर से जुड़ी नहीं है।

जेम्स रोड्रिगेज टीम के लिए बेहद अहम खिलाड़ी माने जाते हैं। वह कोलंबिया के सबसे अनुभवी और प्रभावशाली फुटबॉलरों में से एक हैं। उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप 2014 में गोल्डन बूट जीतकर अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई।

अब तक रोड्रिगेज ने कोलंबिया के लिए 31 गोल और 41 असिस्ट कर चुके हैं और 2024 में टीम को कोपा अमेरिका 2024 के फाइनल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अभी उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है और उम्मीद है कि वह जल्द ही मैदान पर वापसी करेंगे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़