हरिद्वार, 23 अप्रैल।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) द्वारा इंजीनियरिंग कोर्स में प्रवेश के लिए जेईई (एडवांस्ड) 2026 परीक्षा का आयोजन आईआईटी रुड़की द्वारा किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है।
आईआईटी रुड़की के जनसंपर्क विभाग ने जानकारी दी कि जेईई (एडवांस्ड) 2026 के लिए आवेदन 23 अप्रैल 2026 (10 बजे) से शुरू होकर 2 मई 2026 (23:59 बजे) तक खुले रहेंगे। यह पंजीकरण केवल उन्हीं अभ्यर्थियों के लिए है, जिन्होंने जेईई (मेन) 2026 में उत्तीर्ण किया हो और जिनकी रैंक टॉप 2.5 लाख में हो।
पंजीकरण के बाद शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 4 मई 2026 (23:59 बजे) निर्धारित की गई है। सभी योग्य अभ्यर्थी निर्धारित समयसीमा के भीतर आधिकारिक पोर्टल https://jeeadv.nic.in/applicant के माध्यम से अपना पंजीकरण पूर्ण कर सकते हैं।



.jpg)


.jpg)

.jpg)

.jpg)
