उत्तराखंड
22 Apr, 2026

गंगा नदी में मिला अज्ञात शव, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

मुनिकीरेती क्षेत्र में गंगा नदी से अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने के बाद एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला तथा पुलिस ने पहचान व जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

टिहरी गढ़वाल, 21 अप्रैल।

मुनिकीरेती क्षेत्र में गरुड़चट्टी पुल के नीचे गंगा नदी में मंगलवार देर रात एक अज्ञात व्यक्ति का शव दिखाई देने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को नदी से बाहर निकाला।

एसडीआरएफ के एक पदाधिकारी के अनुसार शव को घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर पैदल मार्ग से मुख्य सड़क तक पहुंचाया गया, जिसके बाद उसे आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए मुनिकीरेती थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस ने शव की पहचान सुनिश्चित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़