उत्तराखंड
22 Apr, 2026

हरिद्वार में अतिक्रमण पर सख्ती, मनसा देवी मार्ग और अपर रोड का निरीक्षण

हरिद्वार में प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मनसा देवी मार्ग व अपर रोड का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

हरिद्वार, 22 अप्रैल।

हरिद्वार में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से अपर रोड, मां मनसा देवी मंदिर उड़न खटोला मार्ग तथा आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने साफ निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की आवाजाही में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए सड़कों और फुटपाथों पर अतिक्रमण पूरी तरह रोका जाए।

जिलाधिकारी ने दुकानदारों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि नालियों के बाहर या फुटपाथ पर किसी भी तरह की दुकान अथवा फड़ न लगाई जाए और केवल निर्धारित सीमा में ही व्यापार किया जाए, नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उड़न खटोला रोपवे के टिकट काउंटर के आसपास लगी अवैध दुकानों को मौके पर ही हटवाया गया तथा प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वहां किसी भी प्रकार का अस्थायी या स्थायी व्यापार न होने दिया जाए। साथ ही अपर रोड पर चल रहे सीवरेज कार्य का निरीक्षण कर संबंधित एजेंसियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए ताकि स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को असुविधा न हो।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़