उत्तराखंड
22 Apr, 2026

ऑपरेशन प्रहार के तहत दो आरोपी गिरफ्तार, गौकशी और गैंगस्टर मामले में बड़ी कार्रवाई

हरिद्वार में ऑपरेशन प्रहार के तहत पथरी पुलिस ने गौकशी में वांछित इनामी आरोपी और एक गैंगस्टर को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की है।

हरिद्वार, 22 अप्रैल।

जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत पथरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गौकशी मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 5000 रुपये के इनामी आरोपी सहित एक गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने क्षेत्र में सघन दबिश अभियान चलाते हुए ऐथल निवासी शहजाद को पकड़ा, जिसके खिलाफ गौ तस्करी के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 5000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उसके साथ बौडाहेड़ी गांव निवासी जब्बार को भी गिरफ्तार किया गया, जो गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित चल रहा था।

थाना प्रभारी के अनुसार दोनों आरोपियों के विरुद्ध गोवंश संरक्षण अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद दोनों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में शहजाद पुत्र रफीक निवासी ऐथल थाना पथरी हरिद्वार (इनामी आरोपी) तथा जब्बार पुत्र जरीफ निवासी बौडाहेड़ी थाना पथरी हरिद्वार (गैंगस्टर आरोपी) शामिल हैं। दोनों का चालान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़