देवरिया, 22 अप्रैल।
देवरिया जनपद के भटनी थाना क्षेत्र में 20 अप्रैल को सड़क जाम और हंगामे के मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। चांदपार अंडरपास मार्ग पर सुबह लगभग 8:30 बजे रामपुर खुरहुरिया निवासी सूरज राजभर के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया गया, जिसके कारण देवरिया-भटनी मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया।
इस प्रदर्शन के चलते मार्ग पर लंबा जाम लग गया और एंबुलेंस, स्कूल बस सहित अन्य आवश्यक वाहन फंस गए, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तत्काल मौके पर पहुंचा और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 नामजद तथा लगभग 100 अज्ञात व्यक्तियों सहित कुल 110 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों पर सड़क अवरोध, शांति भंग करने तथा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने जैसी गंभीर धाराओं में कार्रवाई की गई है।
थाना प्रभारी के अनुसार कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर आगे भी विधिक कार्रवाई की जाएगी।





.jpg)





