उत्तराखंड
22 Apr, 2026

ऑपरेशन प्रहार के तहत भगवानपुर में मोबाइल व्यापारियों के साथ पुलिस बैठक, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

हरिद्वार के भगवानपुर में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने मोबाइल व्यापारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए।

हरिद्वार, 22 अप्रैल।

अपराध नियंत्रण एवं आमजन में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में भगवानपुर कस्बे में मोबाइल व्यापारियों के साथ कोतवाली परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर द्वारा की गई, जिसमें लगभग 45 मोबाइल दुकानदार शामिल हुए। इस दौरान व्यापारियों को कानून व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा लापरवाही की स्थिति में सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

पुलिस ने निर्देश दिए कि प्रत्येक दुकान में एक रजिस्टर अनिवार्य रूप से रखा जाए, जिसमें मोबाइल खरीदने और बेचने वाले व्यक्ति का आधार नंबर, मोबाइल नंबर और पूरा पता दर्ज किया जाए। इसके साथ ही हर दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, जिनका कवरेज सड़क तक सुनिश्चित हो।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना वैध बिल किसी भी मोबाइल का लॉक न खोला जाए और पुराने मोबाइल खरीदने से पहले संचार साथी ऐप पर आईएमईआई नंबर की जांच अनिवार्य रूप से की जाए। यदि कोई मोबाइल ब्लैकलिस्टेड पाया जाए तो तत्काल पुलिस को सूचना दी जाए।

साथ ही संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत साझा करने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस ने कहा कि ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। व्यापारियों से सहयोग कर क्षेत्र को सुरक्षित बनाने की अपील की गई।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़