उत्तराखंड
22 Apr, 2026

सुमन नगर में अवैध मजार पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया गया

हरिद्वार के सुमन नगर क्षेत्र में सरकारी भूमि पर बने अवैध धार्मिक ढांचे को प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई कर ध्वस्त करते हुए भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।

हरिद्वार, 22 अप्रैल।

हरिद्वार के नव विकसित सुमन नगर क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए प्रशासनिक टीम ने एक निर्माणाधीन मजार को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई पूरी होने के बाद मौके पर किसी प्रकार के अवशेष नहीं पाए गए।

जानकारी के अनुसार रोशनाबाद जिला मुख्यालय और बहादराबाद के बीच स्थित सुमन नगर क्षेत्र में टिहरी विस्थापितों के पुनर्वास के लिए पट्टे आवंटित किए गए थे, जहां बरसाती नदी के किनारे लगभग दस बीघा भूमि पर अवैध कब्जा कर मजार का निर्माण किया गया था।

करीब एक माह पूर्व शिकायत मिलने पर प्रशासन ने जांच शुरू की और कब्जाधारियों को नोटिस जारी कर संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्धारित समय में कोई जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई।

बुधवार सुबह एसडीएम के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर की मदद से कुछ ही घंटों में पूरे ढांचे को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद खादिम अपना सामान लेकर मौके से चले गए।

जिलाधिकारी ने बताया कि सरकारी भूमि से सभी प्रकार के अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है और नोटिस के बावजूद जवाब न मिलने पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों के अनुसार सरकारी भूमि पर बने सभी अवैध धार्मिक ढांचों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन के अनुसार यह पहली कार्रवाई नहीं है, इससे पहले भी सुमन नगर, बहादराबाद और गढ़मीरपुर क्षेत्रों में इसी तरह के अतिक्रमण हटाए जा चुके हैं। अब तक राज्य में सैकड़ों अवैध संरचनाएं हटाकर भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़