बॉलीवुड
11 Mar, 2026

जुनैद-साई पल्लवी की 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज

जुनैद खान और साई पल्लवी की रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, फिल्म 1 मई को रिलीज होगी।

11 मार्च।

जुनैद खान और साई पल्लवी की आगामी फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म का निर्माण आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस अमीर खान प्रोडक्शन के बैनर तले किया गया है। इस फिल्म के जरिए साई पल्लवी बॉलीवुड में अपने डेब्यू की तैयारी में हैं।

फिल्म एक रोमांटिक-ड्रामा है, जिसका निर्देशन सुनील पांडे ने किया है। कुछ दिन पहले फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। अब ट्रेलर आने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और बढ़ गई है।

करीब 2 मिनट 13 सेकंड लंबे ट्रेलर की शुरुआत जुनैद खान के किरदार से होती है, जो केवल एक दिन के लिए ही सही, लेकिन मीरा (साई पल्लवी) को पाने की ख्वाहिश रखता है। उसकी यह ख्वाहिश पूरी होती है, लेकिन कहानी में एक रहस्यमयी मोड़ आता है, जहां उसका सपना टूटता नजर आता है। ट्रेलर में प्यार, दीवानगी और तड़प का भावनात्मक मिश्रण देखने को मिलता है।

निर्माताओं के अनुसार फिल्म 'एक दिन' 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में जुनैद खान और साई पल्लवी की जोड़ी को पहली बार बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शक उत्साहित हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़