कामरूप (असम), 21 अप्रैल।
जिले के छयगांव के गाछगुमी क्षेत्र में बीती रात बिहू समारोह के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें पेड़ की डाल गिरने से एक युवक की मौत हो गई।
मृतक की पहचान जामबारी निवासी भास्कर कलिता के रूप में हुई है। वह स्थानीय स्तर पर आयोजित बिहू कार्यक्रम में शामिल होकर उत्सव का आनंद ले रहा था।
जानकारी के अनुसार, देर रात तेज आंधी और तूफान के दौरान पेड़ की एक बड़ी डाल अचानक टूटकर युवक पर गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।








