Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
13 May, 2026

कांग्रेस टैलेंट हंट में इंटरव्यू संपन्न, जीतू पटवारी ने लिया फीडबैक

भोपाल में कांग्रेस टैलेंट हंट प्रोग्राम के दूसरे दिन इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी हुई, जिसमें जीतू पटवारी ने प्रतिभागियों से संवाद कर उनकी क्षमता का मूल्यांकन किया।

भोपाल, 13 मई।

मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग द्वारा आयोजित ‘टैलेंट हंट प्रोग्राम’ के फाइनल राउंड के दूसरे दिन प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र (जीतू) पटवारी ने चयनित प्रतिभागियों से संवाद कर उनकी अभिव्यक्ति क्षमता, राजनीतिक समझ और मीडिया कौशल का मूल्यांकन किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रवक्ता, रिसर्च एवं पब्लिसिटी कोऑर्डिनेटर पदों के लिए प्रदेशभर से आए अभ्यर्थियों के इंटरव्यू लिए गए, जहां प्रतिभागियों ने अपनी वैचारिक स्पष्टता और संवाद क्षमता का प्रदर्शन किया। इस प्रक्रिया में कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक, राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह, अनिल यादव सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

इंटरव्यू के दौरान प्रतिभागियों में राजनीतिक समझ और प्रभावी संचार कौशल को लेकर उत्साह देखने को मिला। अधिकारियों ने कहा कि प्रदेश की नई पीढ़ी राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार है और संगठन को नई दिशा देने की क्षमता रखती है।

जितेंद्र पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं को अवसर देने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि यह टैलेंट हंट कार्यक्रम युवाओं को संगठन और जनसंवाद की मुख्यधारा से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम साबित होगा। जानकारी के अनुसार, इस माह के अंत तक चयनित प्रतिभागियों की सूची जारी की जाएगी, जिसमें प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के प्रवक्ता, कोऑर्डिनेटर एवं रिसर्च टीम के सदस्य शामिल होंगे।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़