हरियाणा
13 May, 2026

कनीना वार्ड उपचुनाव में सुरेन्द्र की बड़ी जीत, 215 मतों से अनूप यादव को हराया

कनीना वार्ड-14 के उपचुनाव में सुरेन्द्र ने 215 मतों के अंतर से जीत दर्ज करते हुए अन्य प्रत्याशियों को पीछे छोड़ दिया और विकास को प्राथमिकता देने का भरोसा दिया।

नारनौल, 13 मई।

महेंद्रगढ़ जिले के अंतर्गत नगरपालिका कनीना के वार्ड संख्या-14 के उपचुनाव में सुरेन्द्र ने अपने निकटतम प्रत्याशी अनूप यादव को 215 मतों के अंतर से पराजित कर विजय हासिल की है।

मतगणना बुधवार को नारनौल नगर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कनीना के मतगणना केंद्र में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी माहौल में संपन्न हुई। प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिसके चलते पूरी प्रक्रिया बिना किसी बाधा के सम्पन्न हुई।

उपमंडल अधिकारी (ना.) कनीना एवं रिटर्निंग अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में मतगणना कार्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराया गया। पूरी प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशियों और उनके एजेंटों की मौजूदगी में प्रत्येक चरण की पारदर्शिता सुनिश्चित की गई।

घोषित परिणामों के अनुसार सुरेन्द्र को कुल 321 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनूप यादव को 106 मत मिले। इस प्रकार सुरेन्द्र ने 215 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। अन्य प्रत्याशियों में अशोक कुमार को 69 मत, बलजीत को 60 मत, बलजीत राज को 24 मत तथा प्रदीप यादव को 4 मत प्राप्त हुए, वहीं 6 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना।

परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशी के समर्थकों में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने मिठाइयां बांटकर खुशी व्यक्त की। विजेता ने मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि वार्ड का विकास, मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और जनसमस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगा तथा सभी वर्गों को साथ लेकर विकास कार्य किए जाएंगे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़