Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
उत्तराखंड
09 May, 2026

खाद्य आपूर्ति व्यवस्था में लापरवाही, प्रशासन सख्त

टिहरी जिले में चंबा–धनोल्टी मार्ग पर कनाताल के पास राशन वाहनों की जांच के दौरान दस्तावेजों में गड़बड़ी पाए जाने पर दो वाहनों को सीज कर संबंधित कर्मियों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

देहरादून, 09 मई।

टिहरी जिले में चंबा–धनोल्टी मार्ग पर कनाताल के समीप शनिवार को औचक निरीक्षण के दौरान राशन वितरण व्यवस्था में अनियमितता का मामला सामने आया। अपर जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के वाहनों की जांच की।

जांच के दौरान दो वाहनों में 50 और 40 बोरी गेहूं व चावल सरकारी वितरण के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन उनके पास यह स्पष्ट जानकारी नहीं थी कि राशन किस गांव या स्थान पर वितरित किया जाना है।

इसके साथ ही गोदाम से निकलने का गेट पास, खाद्यान्न के स्रोत और गंतव्य से जुड़े आवश्यक दस्तावेज मौके पर उपलब्ध नहीं पाए गए, जिससे प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही उजागर हुई। वाहनों से संबंधित चालान भी प्रस्तुत नहीं किया जा सका।

स्थिति को गंभीर मानते हुए अपर जिलाधिकारी ने तत्काल जिला पूर्ति अधिकारी और खाद्यान्न निरीक्षक को मौके पर बुलाने के निर्देश दिए। साथ ही कानूनगो, पटवारी और सप्लाई इंस्पेक्टर को भी जांच प्रक्रिया में शामिल किया गया।

निरीक्षण के दौरान दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया और संबंधित कर्मचारियों तथा ठेकेदार के खिलाफ जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए। मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को भी दी गई।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए नियमित निरीक्षण जारी रहेंगे। मौके पर प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी भी उपस्थित रहे।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़