Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
नागरिक समस्याएँ
22 May, 2026

भोपाल में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, सड़क पर शव रखकर चार घंटे चक्का जाम

भोपाल के अन्ना नगर में नशामुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया, जिस पर मंत्री विश्वास सारंग मौके पर पहुंचे और जांच के निर्देश दिए।

भोपाल, 22 मई ।

भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र के अन्ना नगर में 18 वर्षीय युवक एस. चंद्रू की नशामुक्ति केंद्र में हुई संदिग्ध मौत के मामले ने शुक्रवार को उग्र रूप ले लिया। घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर चार घंटे से अधिक समय तक चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाइश देकर जाम समाप्त कराया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष, त्वरित और गहन जांच के निर्देश देते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि संबंधित नशामुक्ति केंद्र के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी तथा इसके संचालक पर एफआईआर दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्राथमिक दृष्टि से यह मामला केंद्र की गंभीर लापरवाही का प्रतीत होता है, जिसकी पूरी जांच आवश्यक है।

जानकारी के अनुसार, युवक पिछले चार दिनों से अवधपुरी स्थित नशामुक्ति केंद्र में भर्ती था। गुरुवार देर रात केंद्र के बाथरूम में उसके फांसी लगाने की सूचना सामने आई, हालांकि परिजनों ने इसे संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़