राजनीति
22 Apr, 2026

खड़गे के बयान पर सियासी घमासान, मोहन यादव ने जताई कड़ी आपत्ति

खड़गे के प्रधानमंत्री पर दिए गए बयान को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कड़ी आपत्ति जताते हुए माफी की मांग की और कांग्रेस को आत्ममंथन की सलाह दी।

भोपाल, 22 अप्रैल

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए बयान पर सियासी विवाद गहराता नजर आ रहा है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खड़गे के इस बयान की कड़ी आलोचना करते हुए इसे अनुचित बताया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से प्रधानमंत्री के खिलाफ की गई टिप्पणी निंदनीय है और उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में इस तरह की भाषा और बयानबाजी से बचना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश का माहौल बदल चुका है, लेकिन कांग्रेस लगातार एक के बाद एक गलतियां कर रही है, जिसका उसे नुकसान उठाना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेताओं को अपने अतीत और आचरण पर आत्ममंथन करने की सलाह दी।

डॉ. यादव ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने आपातकाल के दौरान मीसा के तहत विपक्ष के साथ जिस तरह का व्यवहार किया था, उसके लिए आज तक माफी नहीं मांगी है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों पर भी कांग्रेस को आत्मचिंतन करना चाहिए।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़