मध्य प्रदेश
24 Mar, 2026

शिवपुरी में वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज

रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन द्वारा आयोजित मल्टी-स्पेशियलिटी स्वास्थ्य शिविर में 11,436 मरीजों ने पंजीयन कराया और निःशुल्क जांच एवं उपचार प्राप्त किया।

भोपाल, 23 मार्च

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिला मुख्यालय में रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन द्वारा आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में एक ही स्थान पर सबसे बड़े निःशुल्क बहु-विशेषज्ञता (मल्टी-स्पेशियलिटी) चिकित्सा शिविर के रूप में दर्ज किया गया है।

जनसम्पर्क अधिकारी प्रियंका शर्मा ने बताया कि यह शिविर 17 मार्च से 24 मार्च 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। देशभर से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों, चिकित्सा स्टाफ और स्वयंसेवकों की टीम ने आमजन को व्यापक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की। मरीजों को निःशुल्क परामर्श, जांच, दवाइयां और उपचार उपलब्ध कराए गए, जिससे उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा एक ही स्थान पर सुनिश्चित हुई। यह पहल जन-स्वास्थ्य सुदृढ़ करने और स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुई। रिकॉर्ड 24 मार्च 2026 को प्रमाणित किया गया।

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महानार्यमन सिंधिया ने कहा कि शिविर में योगदान देने वाले सभी स्वयंसेवकों का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि शिविर के दौरान कहीं भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई, जो उत्कृष्ट प्रबंधन का प्रमाण है। उन्होंने डिजिटल प्रक्रिया और क्यूआर कोड आधारित पंजीयन व्यवस्था की भी सराहना की।

कार्यक्रम में विधायक देवेन्द्र जैन, कोलारस के महेन्द्र यादव और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, भूपेंद्र जैन, रोटरी क्लब ग्वालियर एवं शिवपुरी के पदाधिकारी, रोटेरियन्स, चिकित्सक एवं स्वयंसेवकगण भी मौजूद रहे।

शिविर के सातवें दिन 11,436 मरीजों ने पंजीयन कराया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया, जिनमें 478 मरीजों को रेफर किया गया। जिला प्रशासन के अनुसार विभिन्न विभागों में मरीजों का पंजीयन इस प्रकार हुआ: कार्डियो 439, न्यूरोलॉजी 431, न्यूरोसर्जरी 65, एनसीडी 1267, श्वसन मेडिसिन 480, दिव्यांग बोर्ड 79, फिजियोथेरेपी 113, डेन्टल यूनिट 322, ओबीएसटी/गायनिक 448, स्क्रीन/वीडी डेप 673, ऑनकोलॉजी 58, गैस्ट्रो 269, नेफ्रो 168, एंडोक्रिनोलॉजी 56, मनोचिकित्सक 266, नाक-कान-गला 631, नेत्रविज्ञान 499, बाल चिकित्सा 128, ऑर्थोपेडिक 1446, प्लास्टिक सर्जरी 42, मेडिसिन 1308, जनरल सर्जरी 408, कुष्ठ रोग 16, आरबीएसके 37, फेमली प्लानिंग 20, एमओ ओपीडी 646, ब्रेस्ट कैंसर निवारण 82, ओरल कैंसर डेंटल बस 415, ओफ्थल्मोलॉजी 448, बूमन कैंसर 115।

शिविर में मरीजों की महत्वपूर्ण जांचें निःशुल्क की गईं, जिनमें सीटी स्कैन 70, एमआरआई 203, एक्स-रे 2133, पैथोलॉजी 1031, ईसीएचओ 85, एफएनएसी 17, सोनोग्राफी 656, सर्जरी 231 और फीब्रो स्केन 60 शामिल हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

बैंक ऑफ अमेरिका ने एपस्टीन पीड़ितों के लिए 72.5 मिलियन डॉलर का निपटान किया

बैंक ऑफ अमेरिका ने जेफरी एपस्टीन से जुड़े सेक्स क्राइम के पीड़ितों के साथ $72.5 मिलियन का समझौता किया, जिसमें करीब 75 महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है।

ट्रम्प के मजाक और सैन्य विवाद से स्टारमर-यूएस रिश्ते संकट में

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा स्टारमर का मजाक उड़ाने और ब्रिटेन की सैन्य नीति पर हमला करने के बाद यूके और अमेरिका के संबंध गहरे संकट में हैं और सुधार मुश्किल प्रतीत होता है।