29 मार्च 2026, भोपाल: महावीर जयंती के अवकाश को लेकर बनी असमंजस की स्थिति के बीच राज्य शासन ने जिला कलेक्टरों को निर्णय लेने की छूट दी है। इसके तहत भोपाल में 30 मार्च 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
जिला कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, स्थानीय परिस्थितियों और सामाजिक संगठनों से प्राप्त अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
राज्य स्तर पर स्पष्ट किया गया है कि जिन जिलों में महावीर जयंती 31 मार्च को मनाई जाएगी, वहां पहले से घोषित अवकाश ही प्रभावी रहेगा और इसके लिए अलग से आदेश जारी करने की आवश्यकता नहीं होगी।
भोपाल के अलावा ग्वालियर, जबलपुर और सीहोर में भी 30 मार्च को ही महावीर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा।











