उत्तर प्रदेश
22 Apr, 2026

महिला विरोधी रवैये के आरोप में बहराइच में राहुल-अखिलेश का पुतला दहन

बहराइच में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला विरोधी रवैये का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी और अखिलेश यादव का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन किया।

बहराइच, 22 अप्रैल।

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय के नेतृत्व में बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विपक्षी दलों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

कार्यकर्ता नगर के किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पास एकत्र हुए और वहां से विरोध प्रदर्शन की शुरुआत की गई। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी सहित अन्य विपक्षी दलों को महिला विरोधी बताते हुए पहले दोनों नेताओं के प्रतीकात्मक पुतले जलाए और फिर उनके खिलाफ तीखी नारेबाजी की।

भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकत्रियों ने कहा कि महिलाओं के हित में लाए गए इस कानून का विरोध कर विपक्षी दलों ने अपनी महिला विरोधी मानसिकता को उजागर किया है। उनका कहना था कि इस तरह के रवैये से विपक्ष की सोच स्पष्ट हो जाती है।

प्रदर्शन में भाजपा सांसद आनंद गोंड सहित सोनी श्रीवास्तव, डिंपल जैन, निशा शर्मा, उर्मिला शुक्ला, रीति श्रीवास्तव, अर्चना मिश्रा, एकता जायसवाल, हेमा निगम, अखिलेश गोले, राजू निगम, अमित शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़