उत्तर प्रदेश
22 Apr, 2026

काशी में पृथ्वी दिवस पर प्लास्टिक मुक्त गंगा का संदेश, कपड़े के झोले बांटकर किया जागरूक

वाराणसी में विश्व पृथ्वी दिवस पर नमामि गंगे अभियान के तहत कपड़े के झोले वितरित कर प्लास्टिक मुक्त गंगा और स्वच्छ पृथ्वी का संदेश दिया गया।

वाराणसी, 22 अप्रैल।

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर वाराणसी में नमामि गंगे अभियान के तहत श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर कपड़े के झोले वितरित कर लोगों को प्लास्टिक कचरे से पृथ्वी और गंगा को बचाने का संदेश दिया गया।

इस दौरान स्वयंसेवकों ने सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को रोकने और गंगा को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए आमजन से व्यक्तिगत जिम्मेदारी निभाने की अपील की। लोगों से आग्रह किया गया कि जीवनशैली में बदलाव लाकर सिंगल यूज प्लास्टिक को न कहें और जूट व कपड़े के थैलों को अपनाएं।

जागरूकता अभियान में इटली से आए पर्यटकों ने भी भाग लिया और इस पहल से जुड़कर समर्थन व्यक्त किया। घाटों पर प्लास्टिक और अन्य कचरे की सफाई करते हुए क्षेत्र को पॉलीथिन मुक्त बनाने का संकल्प भी लिया गया।

इस अवसर पर गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने कहा कि पृथ्वी के संरक्षण के लिए प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्त स्वच्छ और निर्मल भविष्य आवश्यक है। उन्होंने कहा कि गंगा केवल नदी नहीं बल्कि आस्था और जीवन का प्रतीक है, जिसे रसायनों और प्लास्टिक से बचाना अनिवार्य है।

उन्होंने यह भी कहा कि गंगा की स्वच्छता सामूहिक जिम्मेदारी है और इसके किनारे रहने वाले लोगों एवं श्रद्धालुओं को प्लास्टिक और कचरा न फैलाने का संदेश देना आज की आवश्यकता है। इस जागरूकता अभियान में महानगर प्रभारी पुष्पलता वर्मा, शिखा तिवारी, शगुन तिवारी सहित कई स्वयंसेवक शामिल रहे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़