भोपाल, 22 अप्रैल।
विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर, जो प्रतिवर्ष 22 अप्रैल को पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से मनाया जाता है, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से प्रकृति संरक्षण के लिए सक्रिय भागीदारी की अपील की है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिस उपजाऊ धरती पर मानव जीवन का आरंभ हुआ और जहां से हमें जीवनोपयोगी संसाधन प्राप्त हुए, उसका संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए जल, जंगल और जमीन का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है और यही सच्ची मानव सेवा का मार्ग है।
उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर सभी लोग प्रकृति के अनुकूल जीवनशैली अपनाने, प्राकृतिक संसाधनों का संतुलित उपयोग करने तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लें, ताकि पर्यावरण संतुलन को बनाए रखा जा सके।






.jpg)


