नई दिल्ली, 22 अप्रैल।
शालीमार बाग के सीए ब्लॉक क्षेत्र में बुधवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुनक नहर की चल रही सफाई और निर्माणाधीन छठ घाट कार्य का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश जारी किए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि नहर की सफाई और छठ घाट के निर्माण कार्य को गुणवत्ता के उच्च मानकों के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने यह भी कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाओं का समय पर और व्यवस्थित विकास सरकार की प्राथमिकता है, जिससे नागरिकों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो सके।
मुख्यमंत्री ने दोहराया कि दिल्ली सरकार चौबीसों घंटे सक्रिय रहकर स्वच्छ, हरित और समग्र बुनियादी सुविधाओं से युक्त विकसित दिल्ली के निर्माण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता बनाए रखते हुए नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।



.jpg)


.jpg)


