अपराध
16 Apr, 2026

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, ससुराल पक्ष फरार

रामगढ़ गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद ससुराल पक्ष के फरार होने से मामला और गंभीर हो गया है, जबकि पुलिस जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

मीरजापुर, 16 अप्रैल। 

चुनार कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो जाने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है।

मृतका की पहचान 32 वर्षीय बंदनी पत्नी संतु विश्वकर्मा निवासी रामगढ़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात उसका शव घर के भीतर जमीन पर पड़ा मिला, जिसके बाद मामले की सूचना उसके भाई मनीष विश्वकर्मा ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चुनार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मौके पर पहुंचे हल्का इंचार्ज उप निरीक्षक सरोज कुमार चौबे ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए शव का पंचनामा कराया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं वाराणसी के बभनीयाव गांव निवासी मृतका के पिता कृष्णकुमार विश्वकर्मा ने बेटी की हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह गांव से सूचना मिलने पर जब वह रामगढ़ पहुंचे तो बेटी का शव घर में जमीन पर पड़ा था और ससुराल पक्ष के सभी सदस्य गायब थे।

मृतका के दो बेटे अंश (13) और आयुष (12) हैं, जो मां की मौत के बाद गहरे सदमे में हैं और रो-रोकर बेहाल हैं।

इस मामले में चुनार कोतवाल विजय शंकर सिंह ने बताया कि विवाहिता की मौत हुई है और मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

21° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़