आसनसोल, 14 अप्रैल
“मेरा बूथ सबसे मजबूत” कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री का संबोधन, कार्यकर्ताओं ने नमो ऐप के माध्यम से सुना संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम 4:30 बजे “मेरा बूथ सबसे मजबूत” कार्यक्रम के अंतर्गत पश्चिम बंगाल के लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नमो ऐप के जरिए सीधा संवाद किया। लगभग एक घंटे तक चले इस संबोधन में उन्होंने संगठन को सुदृढ़ करने और चुनावी रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
इसी क्रम में आसनसोल लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के सीतारामपुर स्थित गांधी नगर (बूथ संख्या 23) में “आमार बूथ, सबसे शक्तिशाली” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग एकत्रित हुए और नमो ऐप के माध्यम से प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।
कार्यक्रम में उपस्थित आसनसोल जिला मीडिया प्रभारी एवं मंडल सह-संयोजक टिंकू वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा का स्रोत है तथा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना पार्टी का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने यह भी कहा कि जमीनी स्तर पर मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की कुंजी है।
इस अवसर पर शक्ति केंद्र प्रमुख सुदीप (बाबुन) सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और अभिभावक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया और सभी ने प्रधानमंत्री के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।








.jpg)
.jpg)

