रक्षा व सुरक्षा
17 Mar, 2026

अबूझमाड़ के दिवालूर में स्थापित हुआ नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप

अबूझमाड़ के दिवालूर में सुरक्षाबलों और नारायणपुर पुलिस द्वारा नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप स्थापित किया गया है, जिससे नक्सल विरोधी अभियानों को मजबूती मिलेगी और विकास कार्य तेजी से होंगे।

नारायणपुर, 17 मार्च।

जिले के अबूझमाड़ के दुर्गम और वर्षों तक नक्सलियों के सुरक्षित ठिकाने माने जाने वाले दिवालूर में आज मंगलवार को सुरक्षाबलों एवं नारायणपुर पुलिस ने नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप स्थापित किया है।

यह वही क्षेत्र है, जहां सुरक्षाबलों ने कुख्यात माओवादी नेता बसवा राजू सहित कई बड़े नक्सलियों को ढेर किया था। अब इसी क्षेत्र में स्थायी कैंप की स्थापना को नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी रणनीतिक सफलता माना जा रहा है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में संचालित 'माड़ बचाओ अभियान' के तहत थाना ओरछा क्षेत्र के ग्राम दिवालूर में यह कैंप स्थापित किया गया। इसका उद्देश्य नक्सल विरोधी अभियानों को मजबूत करने के साथ-साथ कांदुलनार-ओरछा-एडजुम-इडवाया-आदेर-कुडमेल-बोटेर-दिवालूर-कुमनार मार्ग पर सड़क निर्माण और विकास कार्यों को सुरक्षा प्रदान करना है।

जिला मुख्यालय से करीब 96 किलोमीटर और ओरछा थाना से 36 किलोमीटर दूर स्थित यह कैंप अब आसपास के गांवों के लिए सुरक्षा का नया केंद्र बन गया है। ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है और लंबे समय से भय के साए में जी रहे लोगों को राहत की उम्मीद जगी है। दिवालूर में कैंप स्थापना के साथ अबूझमाड़ में नक्सलवाद के खिलाफ अंतिम चरण की लड़ाई और तेज हो गई है, जहां सुरक्षा के साथ-साथ विकास की रफ्तार भी जमीन पर दिखने लगेगी।

कैंप खुलने से रेकापारा, कुमनार, गुंडेकोट, लेकवाड़ा, नेडअट्टे समेत आसपास के इलाकों में सड़क, पुल-पुलिया, शिक्षा, स्वास्थ्य और मोबाइल नेटवर्क जैसी मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार संभव होगा। अब सुरक्षा के साये में विकास कार्य गांव-गांव तक पहुंचाए जाएंगे। इस कदम से दशकों से अलग-थलग पड़े अबूझमाड़ क्षेत्र को मुख्यधारा से जोड़ने का रास्ता भी साफ हो गया है।

कुमनार से सोनपुर होते हुए भैरमगढ़ (जिला बीजापुर) तक सीधी सड़क कनेक्टिविटी विकसित होने से आम नागरिकों को आवागमन में बड़ी सुविधा होगी। नारायणपुर पुलिस ने पिछले वर्षों में लगातार अंदरूनी क्षेत्रों में कैंप स्थापित कर नक्सल नेटवर्क को कमजोर किया है। वर्ष 2025 में कुतुल सहित दर्जनों इलाकों में कैंप खोलने के बाद वर्ष 2026 में जटवर, वाड़ापेंदा, कुरसकोड़ो, हच्चेकोटी, आदनार, बोटेर और अब दिवालूर में कैंप स्थापित कर सुरक्षा तंत्र को और मजबूत किया गया है।

इस पूरी कार्रवाई में नारायणपुर पुलिस, डीआरजी, बस्तर फाइटर्स तथा आईटीबीपी की विभिन्न वाहिनियों-38वीं, 44वीं, 41वीं, 45वीं, 53वीं और 29वीं की संयुक्त भूमिका रही। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज पी. सुंदरराज, पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुरिया सहित वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में यह अभियान सफलता पूर्वक संचालित किया गया।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

बैंक ऑफ अमेरिका ने एपस्टीन पीड़ितों के लिए 72.5 मिलियन डॉलर का निपटान किया

बैंक ऑफ अमेरिका ने जेफरी एपस्टीन से जुड़े सेक्स क्राइम के पीड़ितों के साथ $72.5 मिलियन का समझौता किया, जिसमें करीब 75 महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है।

ट्रम्प के मजाक और सैन्य विवाद से स्टारमर-यूएस रिश्ते संकट में

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा स्टारमर का मजाक उड़ाने और ब्रिटेन की सैन्य नीति पर हमला करने के बाद यूके और अमेरिका के संबंध गहरे संकट में हैं और सुधार मुश्किल प्रतीत होता है।