बालासोर, 22 मई ।
भारत ने अपनी सामरिक रक्षा क्षमता को मजबूत करते हुए शुक्रवार को ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण सामरिक बल कमान के अंतर्गत किया गया।
रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 22 मई को किए गए इस परीक्षण के दौरान मिसाइल के सभी परिचालन और तकनीकी मानकों को सफलतापूर्वक सत्यापित किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि अग्नि-1 एक छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसे भारत की रणनीतिक रक्षा क्षमता के तहत विकसित किया गया है। यह देश की प्रतिरोधक क्षमता (डिटरेंस स्ट्रक्चर) का एक महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जाती है।
इस सफल परीक्षण के साथ ही भारत ने एक बार फिर अपनी सामरिक तैयारियों और मिसाइल प्रणाली की विश्वसनीयता को प्रदर्शित किया है।












