नई दिल्ली, 25 मार्च 2026।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर देशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की है। इस अवसर पर उन्होंने सोशल मीडिया पर संस्कृत श्लोक साझा कर मां कालरात्रि की महिमा का वर्णन किया।
प्रधानमंत्री ने बताया कि मां कालरात्रि का स्वरूप अत्यंत भयंकर है और वह अपने भक्तों की रक्षा करती हैं। उनका रूप भय उत्पन्न करने वाला प्रतीत होता है, लेकिन वे अपने भक्तों के सभी भय और संकटों का नाश करती हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया श्लोक-
“वामपादोल्लसल्लोहलताकण्टकभूषणा।
वर्धन्मूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयङ्करी॥”
इसका अर्थ है कि मां कालरात्रि के बाएं पैर में चमकती लोहे की जंजीरें और कांटों के समान आभूषण हैं। उनके सिर पर ऊंचा ध्वज है और उनका वर्ण अत्यंत काला है। इस स्वरूप के बावजूद वे भक्तों की सुरक्षा करती हैं और सभी भय दूर करती हैं।
माँ कालरात्रि की इस भयंकर और प्रभावशाली प्रतिमा के माध्यम से प्रधानमंत्री ने देशवासियों के लिए सकारात्मक ऊर्जा और सुरक्षा का संदेश दिया।












