राजनीति
09 Apr, 2026

पार्थ पवार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

राकांपा नेता पार्थ पवार ने संसद भवन में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण कर राजनीतिक करियर में नया चरण शुरू किया।

नई दिल्ली, 09 अप्रैल।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता पार्थ पवार ने गुरुवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। संसद भवन में राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें औपचारिक रूप से शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में सदन के नेता एवं स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, राकांपा नेता और महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, राकांपा के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

35 वर्षीय पार्थ पवार राकांपा नेता अजीत पवार के पुत्र हैं, जिनका 28 जनवरी को एक विमान हादसे में निधन हो गया था। इससे पहले उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार राज्यसभा सदस्य चुनी गई थीं, लेकिन महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसी रिक्त पद के लिए पार्थ पवार को राज्यसभा के लिए चुना गया।

इससे पहले पार्थ पवार ने 2019 में मावल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अब राज्यसभा में प्रवेश के साथ उनके राजनीतिक करियर को नया मोड़ मिला है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

22° / 33°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़