खानपान
17 Feb, 2026

पेप्सिको का लेज अब नई पैकिंग में, रणबीर कपूर होंगे ब्रांड एंबेसडर

नई पैकिंग और ब्रांड एंबेसडर रणबीर कपूर के साथ लेज चिप्स मार्च से भारतीय बाजार में आएगा।

नई दिल्ली, 17 फरवरी। 

पेप्सिको का लोकप्रिय आलू चिप्स ब्रांड लेज मार्च से भारत में अपनी नई पहचान यानी नई पैकिंग में उपलब्ध होगा। कंपनी ने बताया कि नए पैकेट में लेज का नया लोगो और ब्रांड डिज़ाइन होगा, जो पूरे भारत में मार्च के पहले सप्ताह से बिक्री के लिए आएगा।

लेज का यह नया अवतार वैश्विक स्तर पर ब्रांड के नवीनीकरण अभियान का हिस्सा है। पेप्सिको का कहना है कि यह बदलाव केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनियाभर के बाजारों में एक साथ किया जा रहा है ताकि ब्रांड की वैश्विक पहचान में एकरूपता बनी रहे।

पेप्सिको इंडिया की सीएमओ साक्षी वर्मा मेनन ने कहा कि नई पैकिंग में खेत से पैकेट तक की यात्रा को स्पष्ट रूप से दिखाया गया है और इसके विकास में टिकाऊपन और गुणवत्ता को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने बताया कि ब्रांड एंबेसडर रणबीर कपूर के साथ नया अभियान “लेज के लिए कुछ भी” भी लॉन्च किया जाएगा, जिसे स्क्रीन पर दिखाकर उपभोक्ताओं को नई पहचान से परिचित कराया जाएगा।

लेज के नए पैकेट और अभियान के जरिए कंपनी ने यह प्रयास किया है कि ब्रांड की लोकप्रियता और पहचान दोनों को और मजबूत किया जा सके।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। आत्मीय श्रेष्ठता बनेगी। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़