Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
चुनाव
13 May, 2026

हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर पीएम मोदी ने जताया आभार

हरियाणा के नगर निगम और निकाय चुनावों में भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए इसे विकास और सुशासन पर जनता के विश्वास का प्रतीक बताया।

नई दिल्ली, 13 मई।

हरियाणा में नगर निगम और निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और राज्य की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है। राज्य में विभिन्न नगर निकायों के चुनाव परिणामों की मतगणना जारी रहने के बीच कई स्थानों पर भाजपा उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि हरियाणा के नगर निकाय चुनावों में भाजपा की प्रभावशाली जीत के लिए वे राज्य के सभी नागरिकों के प्रति गहरा आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने इसे जनता के विश्वास की अभिव्यक्ति बताया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस जनादेश से एक बार फिर यह स्पष्ट हुआ है कि जनता को भाजपा और एनडीए सरकार की विकास तथा सुशासन आधारित नीतियों पर मजबूत भरोसा है। उन्होंने इसे हरियाणा में ‘डबल इंजन सरकार’ के प्रति जनता के विश्वास का प्रतीक भी बताया।

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को भी बधाई देते हुए कहा कि इस सफलता के पीछे कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और निरंतर प्रयासों की बड़ी भूमिका रही है।

नगर निगम चुनाव परिणामों में पंचकूला, अंबाला, सोनीपत, सांपला, धारूहेड़ा और रेवाड़ी जैसे कई निकायों में भाजपा उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है, जबकि उकलाना नगर पालिका में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।

पंचकूला नगर निगम में श्यामलाल बंसल, अंबाला में अक्षिता सैनी और सोनीपत में राजीव जैन ने विजय प्राप्त की। इसी तरह सांपला नगर पालिका में प्रवीण कोच, धारूहेड़ा नगर पालिका में अजय जांगड़ा और रेवाड़ी नगर परिषद में विनीता पीपल विजयी रहीं। उकलाना नगर पालिका में निर्दलीय प्रत्याशी रीमा सोनी ने जीत दर्ज की।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़