संपादकीय
02 Mar, 2026

होली के नाम पर ज़हर का कारोबार,रंग नहीं, मौत बेच रहे हैं मिलावटखोर!

होली के रंगों में मिलावटखोरों द्वारा जहरीले पदार्थ मिलाकर बेचा जा रहा है। प्रशासन और आम लोगों की लापरवाही से बच्चों और नागरिकों की सेहत खतरे में।

होली जैसे पावन पर्व पर जहां खुशियों के रंग उड़ने चाहिए, वहां बाजार में ज़हर उड़ाया जा रहा है। त्योहार आते ही कुछ लालची व्यापारी अपनी तिजोरियां भरने के लिए आम आदमी की सेहत को दांव पर लगा देते हैं। मिठाइयों में मिलावट के बाद अब गुलाल में पत्थर पीसकर बेचा जा रहा है और प्रशासन या तो अनजान बना बैठा है या आंखें मूंदे हुए है।
सच यह है कि असली गुलाल अरारोट, टेलकम पाउडर या मैदे से बनता है। हर्बल गुलाल हल्दी, चुकंदर, पालक, मेहंदी और टेसू (पलाश) के फूलों से तैयार होता है। लेकिन बाजार में जो सस्ता गुलाल धड़ल्ले से बिक रहा है, उसमें डोलोमाइट, मार्बल और दूसरे सफेद पत्थरों का बारीक पाउडर मिलाकर उस पर रंग और खुशबू छिड़क दी जाती है।
7 से 10 रुपये किलो में पत्थर का पाउडर खरीदकर 30–40 रुपये किलो में बेचना—यही है इन मिलावटखोरों का गणित। जहां स्टैंडर्ड गुलाल 400 ग्राम की पैकिंग में 40 रुपये का है, वहीं 10 किलो का कट्टा 80–100 रुपये में बिक रहा है। सवाल है, क्या अरारोट इतना सस्ता हो सकता है? नहीं। यह सीधा-सीधा धोखा है।
यह मिलावटी गुलाल त्वचा और फेफड़ों के लिए बेहद खतरनाक है। आंखों में चला जाए तो सूजन, लालिमा और दृष्टि क्षति तक हो सकती है। सांस के साथ अंदर जाए तो दमा, खांसी और फेफड़ों में जलन हो सकती है। त्वचा पर पड़े तो खुजली, लाल चकत्ते, जलन और एक्जिमा जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लंबे समय तक संपर्क में रहने से त्वचा कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है।
नकली रंगों में एस्बेस्टस, सिलिका, मरकरी सल्फेट, कॉपर सल्फेट जैसे जहरीले तत्व मिलाए जा रहे हैं। नीले रंग के लिए प्रुशियन ब्लू, इंडिगो या कोबाल्ट नाइट्रेट; हरे के लिए मेलाकाइट ग्रीन; और चमक के लिए कांच का पाउडर तक मिलाया जा रहा है। यह रंग नहीं, जहर है।
हर साल त्योहार से पहले मिलावट के खिलाफ बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं। छापेमारी की खबरें आती हैं। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि मिलावटी गुलाल खुलेआम 5 से 10 किलो की पैकिंग में बिक रहा है। क्या प्रशासन को नहीं पता कि 10 किलो का “अरारोट वाला गुलाल” 90 रुपये में नहीं बन सकता? क्या स्वास्थ्य विभाग, खाद्य एवं औषधि विभाग और नगर प्रशासन—सबकी जिम्मेदारी खत्म हो जाती है? जब तक कड़ी कार्रवाई नहीं होगी, तब तक आम आदमी की जिंदगी से खिलवाड़ यूं ही चलता रहेगा।
सिर्फ प्रशासन को कोसने से काम नहीं चलेगा। हमें भी सावधान रहना होगा। बहुत सस्ता गुलाल न खरीदें। पैकिंग पर निर्माता और सामग्री की जानकारी देखें। अत्यधिक चमकीले और तीखी गंध वाले रंगों से बचें। संभव हो तो हर्बल या विश्वसनीय ब्रांड का गुलाल लें। बच्चों की त्वचा और आंखों की विशेष सुरक्षा करें। त्योहार खुशियों का हो, अस्पताल का नहीं।
होली रंगों का त्योहार है, रासायनिक जहर का नहीं। कुछ रुपयों की बचत के लिए सेहत दांव पर लगाना मूर्खता है और मुनाफे के लिए जहर बेचना अपराध। प्रशासन अगर सचमुच जिम्मेदार है तो तुरंत सख्त जांच अभियान चलाए, नमूने जब्त करे, मिलावटखोरों पर मुकदमा दर्ज करे और लाइसेंस रद्द करे। और अगर यह नहीं होता, तो समझ लीजिए रंगों के पीछे कोई और रंग भी खेला जा रहा है। इस होली तय कीजिए—रंग खरीदेंगे, जहर नहीं। खुशी मनाएंगे, लापरवाही नहीं।
|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

बैंक ऑफ अमेरिका ने एपस्टीन पीड़ितों के लिए 72.5 मिलियन डॉलर का निपटान किया

बैंक ऑफ अमेरिका ने जेफरी एपस्टीन से जुड़े सेक्स क्राइम के पीड़ितों के साथ $72.5 मिलियन का समझौता किया, जिसमें करीब 75 महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है।

ट्रम्प के मजाक और सैन्य विवाद से स्टारमर-यूएस रिश्ते संकट में

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा स्टारमर का मजाक उड़ाने और ब्रिटेन की सैन्य नीति पर हमला करने के बाद यूके और अमेरिका के संबंध गहरे संकट में हैं और सुधार मुश्किल प्रतीत होता है।