टॉप न्यूज़
16 May, 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने नीदरलैंड के राजा-रानी से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हेग में नीदरलैंड के राजा विलेम-अलेक्जेंडर और महारानी मैक्सिमा से मुलाकात कर भारत-नीदरलैंड संबंधों को मजबूत करने और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

नई दिल्ली, 16 मई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नीदरलैंड के हेग स्थित पैलेस हाइस टेन बॉश में नीदरलैंड के राजा विलेम-अलेक्जेंडर और महारानी मैक्सिमा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों ने भारत-नीदरलैंड संबंधों को और मजबूत बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

विदेश मंत्रालय के अनुसार बैठक में विशेष रूप से दोनों देशों के बीच लोगों से लोगों के संबंधों को और अधिक गहरा करने पर चर्चा हुई। साथ ही शिक्षा, नवाचार, सेमीकंडक्टर, डिजिटल सहयोग, जल प्रबंधन और हरित साझेदारी जैसे क्षेत्रों में चल रही द्विपक्षीय पहलों पर संतोष व्यक्त किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने 2019 में भारत की राजकीय यात्रा के लिए शाही दंपति की सराहना की और कहा कि उस यात्रा ने दोनों देशों के बीच आपसी सद्भावना को बढ़ाने के साथ द्विपक्षीय संबंधों को नई गति प्रदान की थी।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने नीदरलैंड के शाही परिवार की भारत के प्रति सद्भावना के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं राजा और रानी ने प्रधानमंत्री के सम्मान में दोपहर भोज का आयोजन भी किया, जिसमें सौहार्दपूर्ण संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने पर जोर दिया गया।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़