झारखंड
25 Mar, 2026

पूर्वी सिंहभूम में नशे के लिए पैसे न मिलने पर युवक ने की आत्महत्या

पूर्वी सिंहभूम के बाउरी बस्ती में नशे का आदी 35 वर्षीय युवक ने परिजनों से पैसे नहीं मिलने पर अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, परिवार में मातम पसरा।

पूर्वी सिंहभूम, 25 मार्च।

पूर्वी सिंहभूम के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाउरी बस्ती में एक 35 वर्षीय युवक द्वारा कथित तौर पर नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है।

मृतक की पहचान दयाल बाग के रूप में हुई है, जो भुइयांडीह स्थित एक लकड़ी टाल में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया जाता है कि वह नशे का आदी था। मंगलवार रात वह नशे की हालत में घर पहुंचा और परिजनों से फिर से नशा करने के लिए पैसे मांगने लगा।

परिजनों द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर उसने घर में विवाद किया और मारपीट पर उतारू हो गया। स्थिति बिगड़ने पर परिजनों ने उसे घर से बाहर कर दिया।

कुछ समय बाद दयाल अपने कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर परिजनों को शक हुआ। दरवाजा खटखटाने पर भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर दयाल को फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया।

परिजन और स्थानीय लोग उसे तत्काल एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।

मृतक का भगीने अमित बाउरी ने बताया कि दयाल की तीन छोटी बेटियां हैं, जिनके सिर से अब पिता का साया उठ गया है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

आईपीएल 2026 में आरसीबी की दमदार जीत से सीएसके पर 43 रन की बड़ी बढ़त

धमाकेदार बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी के दम पर आरसीबी ने विशाल स्कोर खड़ा कर मुकाबले में पूरी तरह दबदबा बनाया और सीएसके को पीछे छोड़ दिया।

ग्वालियर चिड़ियाघर में सफेद बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया

गांधी प्राणी उद्यान में जन्मे तीन शावकों में एक सफेद और दो रॉयल बंगाल टाइगर शामिल हैं सभी शावक स्वस्थ हैं और विशेष निगरानी में रखे गए हैं।

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।