मध्य-पूर्व
14 Apr, 2026

होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा पर कतर सख्त, फ्रांस-ब्रिटेन ने समाधान के लिए बैठक बुलाई

कतर ने होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा पर कड़ा रुख अपनाते हुए बिना शर्त इसे खोलने की बात कही, जबकि फ्रांस और ब्रिटेन ने समाधान के लिए आपात बैठक बुलाने की पहल की है।

दोहा, 14 अप्रैल

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कतर ने स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। कतर के प्रवक्ता माजिद-अल-अंसारी ने बताया कि इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को फिर से सुचारु बनाने के लिए विभिन्न देशों के साथ लगातार बातचीत जारी है।

उन्होंने कहा कि होर्मुज से जुड़ा मुद्दा किसी एक देश के प्रयास से नहीं सुलझ सकता, बल्कि इसके लिए सामूहिक पहल जरूरी है। क्षेत्रीय देशों की भूमिका को अहम बताते हुए उन्होंने जोर दिया कि इस मार्ग को खोलने के लिए कोई शर्त नहीं लगाई जानी चाहिए, ताकि वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित न हो।

कतर की ओर से यह भी संकेत दिया गया कि पाकिस्तान में संभावित कूटनीतिक वार्ता को लेकर अभी औपचारिक पुष्टि बाकी है, लेकिन वह समाधान के लिए बातचीत के पक्ष में है।

इसी बीच फ्रांस और ब्रिटेन ने इस संकट के समाधान के लिए संयुक्त पहल शुरू की है। दोनों देशों द्वारा शुक्रवार को एक ऑनलाइन बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें उन देशों को शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है, जो इस समुद्री मार्ग की सुरक्षा में सहयोग कर सकते हैं।

इस बैठक की अगुवाई फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर करेंगे। बैठक में मौजूदा स्थिति सामान्य होने के बाद जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उपायों पर चर्चा की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, फ्रांस और ब्रिटेन पहले से ऐसी योजना तैयार कर रहे हैं, जिसके तहत तेल टैंकरों और बड़े व्यावसायिक जहाजों को सुरक्षा प्रदान करते हुए इस मार्ग से निकाला जा सके।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

22° / 38°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़