हरियाणा
28 Mar, 2026

रेवाड़ी हाईटेक जेल से दो बंदी फरार, सुरक्षा पर उठे सवाल

रेवाड़ी की हाईटेक जिला जेल से दो बंदियों के फरार होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ गए हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

रेवाड़ी, 28 मार्च।

हरियाणा के रेवाड़ी जिले की फिदेड़ी स्थित हाईटेक जिला जेल से दो बंदियों के फरार होने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ गए हैं। दोनों फरार बंदी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और उन पर ऑनलाइन ठगी का आरोप है।

जानकारी के अनुसार 27 मार्च की शाम जेल में बंदियों की नियमित गिनती की गई। गिनती पूरी होने के बाद दो बंदी गायब पाए गए। जांच में उनकी पहचान उत्तर प्रदेश के रामपुरा निवासी 22 वर्षीय फैजान और इटावा निवासी 21 वर्षीय जाहिद के रूप में हुई।

जेलकर्मी मुस्ताक अहमद के अनुसार, दोनों बंदियों को दोपहर करीब डेढ़ बजे तक जेल परिसर में देखा गया था। इसके बाद अचानक वे लापता हो गए। जेल प्रशासन ने आसपास दोनों की तलाश की, लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं मिला।

सदर थाना ने जेलकर्मी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। सदर थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि फरार बंदियों की खोज के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया गया है। इसमें सदर थाना पुलिस के अलावा रेवाड़ी और धारूहेड़ा सीआईए की टीम शामिल है।

रेवाड़ी जेल हाल ही में उद्घाटित हुई थी और इसे प्रदेश की हाईटेक जेलों में शामिल किया गया है। उद्घाटन के समय यहां अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरण और सुविधाओं का दावा किया गया था, लेकिन हालिया फरारी ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़