मध्य प्रदेश
25 May, 2026

रीवा हादसे के विरोध में करेली में मौन जुलूस, संत सुरक्षा कानून बनाने की उठी मांग

रीवा में जैन आर्यिकाओं की सड़क हादसे में मृत्यु के विरोध में करेली में विशाल मौन जुलूस निकालकर जैन समाज ने संत सुरक्षा कानून लागू करने और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की।

करेली, 25 मई ।

मध्यप्रदेश के रीवा जिले में हुए सड़क हादसे में दो जैन आर्यिकाओं के निधन के बाद जैन समाज में गहरा शोक और आक्रोश व्याप्त हो गया, जिसके विरोध में नरसिंहपुर जिले के करेली में सोमवार को सकल जैन समाज द्वारा विशाल मौन जुलूस निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

समाजजनों ने इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए इसे साधु-संतों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय करार दिया और देशभर में विहार एवं पदयात्रा करने वाले संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष “संत सुरक्षा कानून” लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

मौन जुलूस दिगंबर जैन बड़ा मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं शामिल हुईं और सभी ने अनुशासन के साथ मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी।

जुलूस के दौरान पुरुष सफेद वस्त्रों में और महिलाएं पीले तथा केसरिया परिधानों में शामिल हुईं, जबकि श्रद्धालु हाथों में आचार्य विद्यासागर महाराज एवं आचार्य समय सागर महाराज के चित्र लेकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आगे बढ़ते रहे।

समाज प्रतिनिधियों ने कहा कि अहिंसा और संयम का संदेश देने वाले साधु-संतों पर इस प्रकार की घटनाएं अत्यंत निंदनीय हैं और दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में नगरवासियों ने भी श्रद्धा के साथ जुलूस का स्वागत किया और दिवंगत आर्यिकाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संत सुरक्षा कानून लागू करने तथा दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग दोहराई।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़