Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
25 May, 2026

रीवा में जैन साध्वियों की हत्या पर आक्रोश, दोषी को फांसी की मांग को लेकर जैन समाज का मौन जुलूस

रीवा में जैन साध्वियों की हत्या के विरोध में अनूपपुर के बिजुरी और अमरकंटक में जैन समाज ने मौन जुलूस निकालकर आरोपी को फांसी देने और साधु-संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

अनूपपुर, 25 मई ।

रीवा में जैन साध्वियों के साथ हुई दर्दनाक घटना को लेकर जैन समाज में गहरा आक्रोश देखने को मिला, जिसके विरोध में अनूपपुर जिले के बिजुरी एवं अमरकंटक क्षेत्र में सोमवार को समाजजनों ने मौन जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और संबंधित थाना प्रभारियों के माध्यम से राष्ट्रपति, राज्यपाल, प्रधानमंत्री एवं पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि रीवा में 20 मई को एक वाहन चालक द्वारा जैन साध्वी पूज्य श्रुतमति माताजी एवं उपसममती माताजी को जानबूझकर टक्कर मार दी गई, जिससे उनकी मृत्यु हो गई, जबकि एक अन्य साध्वी गंभीर रूप से घायल हैं और उपचाराधीन हैं। इस घटना को जैन समाज ने अत्यंत निंदनीय बताते हुए संत समाज पर हमला करार दिया है।

समाजजनों ने मांग की है कि दोषी को कठोरतम सजा दी जाए तथा उसे फांसी की सजा दी जाए, साथ ही साधु-संतों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

बिजुरी जैन समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि अहिंसा का संदेश देने वाले साधु-संतों पर इस प्रकार की घटना संपूर्ण समाज को आहत करने वाली है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आवश्यक है।

इस दौरान बड़ी संख्या में जैन समाज के पुरुष, महिलाएं एवं युवा शामिल रहे, जिन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से मौन जुलूस निकालकर प्रशासन से न्याय और सुरक्षा की मांग की।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़