Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
27 Nov, 2026

रीवा की टोंस परियोजना ने 4 महीने पहले पूरा किया बिजली उत्पादन लक्ष्य, 8 साल बाद दोहराई उपलब्धि

रीवा की टोंस जल विद्युत परियोजना ने नवंबर में ही वार्षिक बिजली उत्पादन लक्ष्य पूरा कर लिया है, वहीं देवलोंद ने भी अक्टूबर में लक्ष्य हासिल कर चारों परियोजनाओं के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद बढ़ाई है।

रीवा, 27 नवंबर।

रीवा की टोंस जल विद्युत परियोजना ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित वार्षिक बिजली उत्पादन लक्ष्य नवंबर में ही पूरा कर लिया है। निर्धारित समय से चार महीने पहले यह उपलब्धि हासिल करने वाली परियोजना ने आठ साल बाद फिर ऐसा प्रदर्शन किया है। इससे पहले वर्ष 2017 में भी परियोजना ने समय से पूर्व वार्षिक लक्ष्य पूरा किया था।

परियोजना को 31 मार्च 2027 तक 900 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन करना था, लेकिन अधिकारियों और कर्मचारियों के संयुक्त प्रयास से नवंबर में ही यह आंकड़ा हासिल हो गया। परियोजना प्रमुख यूएस वर्मा ने इस सफलता का श्रेय कर्मचारियों की कार्यक्षमता, तालमेल और सामूहिक मेहनत को दिया।

उत्पादन के दौरान कई चुनौतियां भी सामने आईं। वार्षिक अनुरक्षण के समय मशीनें बंद रहने से उत्पादन प्रभावित हुआ। बारिश से पहले टोंस नदी में पानी की उपलब्धता कम रही और बीच-बीच में सीडब्ल्यूसी की नहरें भी बंद रहीं। इन परिस्थितियों के बावजूद लक्ष्य हासिल किया गया। अधीक्षण अभियंता वीडी त्रिपाठी ने इसे पूरी टीम की मेहनत का परिणाम बताया।

देवलोंद जल विद्युत परियोजना ने भी अक्टूबर में ही 143 मिलियन यूनिट का वार्षिक लक्ष्य पूरा कर लिया, जो मार्च 2027 तक निर्धारित था। अब चार महीने से अधिक समय शेष है।

सिलपरा परियोजना 83 प्रतिशत और झिन्ना 82 प्रतिशत वार्षिक उत्पादन लक्ष्य पूरा कर चुकी हैं। दोनों परियोजनाओं ने प्रतिमाह निर्धारित 10-10 लाख यूनिट का लक्ष्य भी हासिल किया है। चारों परियोजनाओं में बेहतर उत्पादन से उत्साह है।

|
वीडियो फीचर

26/11 मुंबई हमला: समुद्री रास्ते से कैसे पहुंचे आतंकी? वो तथ्य जो कम चर्चा में आए


3 दिसंबर को बैंक हड़ताल! MP में 8 हजार कर्मचारी होंगे शामिल, बैंकिंग सेवाएं होंगी प्रभावित

UP – Unlimited Potential! योगी आदित्यनाथ का यूपी को लेकर दमदार जवाब 🔥

रियाद में हूती हमला, 2 भारतीय घायल | भारत ने जताई कड़ी नाराजगी

WhatsApp Web यूजर्स सावधान! सरकार ने दी साइबर सुरक्षा की चेतावनी

Loganathan Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अवैध निर्माण के मामलों में क्या बदला?

आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहें। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। पुराने मित्र मिलेगें। शुभांक-4-6-7

आज का मौसम

भोपाल

15° / 27°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़