पुडुचेरी, 09 अप्रैल 2026।
केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में आज विधानसभा की 30 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। पहले दो घंटे में कुल 17.41 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है। प्रशासन मतदाताओं को केंद्र तक लाने के लिए विशेष प्रयास कर रहा है, जिसमें तकनीकी पहल भी शामिल है।
वीओसी सरकारी स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर “निला” नामक रोबोट मतदाताओं का स्वागत कर रहा है। यह रोबोट पारंपरिक धावणी पोशाक में सज-धज कर हाथ में फूलों की टोकरी लिए मतदाताओं को फूल देकर आकर्षित कर रहा है। निला रोबोट की यह अनोखी पहल मतदाताओं और स्थानीय लोगों का ध्यान खींच रही है और चुनाव आयोग की इस कोशिश की सराहना हो रही है।
आज सुबह 7 बजे से ही पुडुचेरी के विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाता उत्साह के साथ मतदान कर रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव 2021 में यहां 82.2 फीसदी मतदान हुआ था। इस बार लगभग 9.5 लाख मतदाता मतदान के लिए पंजीकृत हैं। कुल 30 सीटों पर 294 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
इस तकनीकी और अभिनव प्रयास को मतदाता केंद्र तक अधिक से अधिक लोगों को लाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। रोबोट निला के माध्यम से मतदान केंद्र पर उत्साह और जागरूकता का माहौल बनाया गया है।









.jpg)
.jpg)
.jpg)
