Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
19 May, 2026

सागर में जनसुनवाई बनी दिव्यांग फ्रेंडली, कलेक्टर ने खुद सुनीं समस्याएं

सागर कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई को दिव्यांग फ्रेंडली बनाते हुए कलेक्टर प्रतिभा पाल ने स्वयं पहुंचकर आवेदकों की समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

सागर, 19 मई ।

सागर जिला प्रशासन ने दिव्यांगजनों के लिए शासकीय सेवाओं को अधिक सरल और संवेदनशील बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देश पर कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई को पूरी तरह दिव्यांग अनुकूल स्वरूप प्रदान किया गया है, जिससे दिव्यांग आवेदकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

नई व्यवस्था के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचते ही दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही उनकी सहायता के लिए विशेष कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जो उन्हें सुरक्षित और सम्मानपूर्वक निर्धारित स्थान तक पहुंचाने में सहयोग करते हैं।

भीड़ और लंबी कतारों की समस्या को देखते हुए प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों के लिए अलग से एक सुविधायुक्त कक्ष तैयार किया गया है, जहां उन्हें बिना किसी परेशानी के बैठाया जाता है। इस व्यवस्था की विशेषता यह है कि दिव्यांग आवेदकों को अधिकारियों के पास जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती, बल्कि कलेक्टर स्वयं उस कक्ष में पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनती हैं।

जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों को समय-सीमा के प्रकरणों में दर्ज किया जा रहा है, ताकि संबंधित विभाग निर्धारित समय के भीतर समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित कर सकें। इसके साथ ही मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए जा रहे हैं।

हाल ही में आयोजित जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में दिव्यांगजन अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे, जहां उन्हें नई व्यवस्था के तहत सुगम और सम्मानजनक तरीके से सहायता प्राप्त हुई। कलेक्टर ने स्वयं उपस्थित होकर आवेदकों की समस्याएं सुनीं और त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। प्रशासन की इस पहल को क्षेत्र में मानवीय और संवेदनशील कदम के रूप में सराहा जा रहा है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़