गुवाहाटी, 25 मार्च।
असम के ढेकियाजुली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार और स्वास्थ्य मंत्री अशोक सिंघल के नामांकन पत्र की जांच पर अंतिम निर्णय बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, सिंघल के नामांकन की विस्तृत जांच अभी जारी है और आगे की समीक्षा के बाद ही अंतिम फैसला लिया जाएगा।
इसी तरह, बरपेटा विधानसभा क्षेत्र के नामांकन पत्रों की जांच भी 11 बजे तक के लिए टाल दी गई है। मंगलवार को राज्य की कुल 126 विधानसभा सीटों में से 124 सीटों पर नामांकन पत्रों की जांच पूरी कर ली गई थी, जबकि बरपेटा और ढेकियाजुली में प्रक्रिया को आगे की समीक्षा के लिए स्थगित रखा गया।












