उत्तर प्रदेश
07 May, 2026

शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से किया संवाद, नए बाजारों में आम निर्यात बढ़ाने पर जोर

लखनऊ में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से संवाद कर आम निर्यात बढ़ाने, गुणवत्ता सुधार और नए अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच बनाने पर जोर दिया।

लखनऊ, 07 मई।

केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लखनऊ स्थित केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान परिसर में आम का पौधा रोपण करने के बाद आम उत्पादकों, निर्यातकों और प्रगतिशील किसानों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कृषि क्षेत्र में उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ गुणवत्ता और बाजार विस्तार पर विशेष जोर दिया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसानों की आय में वृद्धि तभी संभव है जब उत्पादन-पूर्व और उत्पादन-पश्चात प्रबंधन पर समान रूप से ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि आम और अन्य फलों की गुणवत्ता, भंडारण क्षमता और निर्यात को बढ़ाने के लिए नई योजनाओं और शोध परियोजनाओं पर लगातार काम किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि मलिहाबाद की आम पट्टी को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाए रखना सरकार की प्राथमिकता है। साथ ही आम की शेल्फ लाइफ 25 से 30 दिन तक बढ़ाने में सफलता मिली है और अब इसे 40 से 50 दिनों तक ले जाने पर कार्य चल रहा है। निर्यात लागत को कम करने के लिए समुद्री मार्ग को बढ़ावा देने की योजना है और अर्जेंटीना, दक्षिण अफ्रीका व कोरिया जैसे नए बाजारों में आम निर्यात करने के प्रयास जारी हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि उत्तर प्रदेश में निर्यात सुविधा के लिए एक विशेष केंद्र स्थापित किया जाएगा और आठ क्लस्टर विकसित किए जा रहे हैं। आगरा में आलू अनुसंधान केंद्र की स्थापना भी की जा रही है, जिससे कृषि अनुसंधान को गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि रोगमुक्त पौध तैयार करने के लिए क्लीन प्लांट सेंटर स्थापित किए जाएंगे, जिससे नर्सरी स्तर पर ही स्वस्थ पौधे उपलब्ध हो सकें। निजी क्षेत्र को भी इस प्रक्रिया में सहयोग दिया जाएगा। इसके साथ ही एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित करने की योजना है, जो पौध से लेकर फल की बिक्री तक पूरी प्रक्रिया का प्रबंधन करेगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि फसल संरक्षण, गुणवत्ता सुधार और कटाई के बाद की सावधानियों को लेकर किसानों को प्रशिक्षित करने के लिए विशेष टीम बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश की जलवायु बागवानी के लिए अत्यंत अनुकूल है और यहां 70 हजार से अधिक नए बागवानी क्षेत्र विकसित किए जा चुके हैं।

उन्होंने आम, केला और अंगूर के निर्यात में वृद्धि का लक्ष्य निर्धारित करते हुए कहा कि आम और केले के निर्यात में 5 प्रतिशत तथा अंगूर में 15 प्रतिशत तक वृद्धि का लक्ष्य रखा गया है।

इस अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह सहित कई वैज्ञानिक और अधिकारी उपस्थित रहे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 38°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़