उत्तर प्रदेश
27 Feb, 2026

प्रयागराज में होली के लिए ब्रह्मोस मिसाइल और सिन्दूर थीम वाली पिचकारियों से सजी दुकानें

प्रयागराज में होली के पर्व के लिए ब्रह्मोस मिसाइल, एम-416 और बाबा भोलेनाथ की थीम वाली पिचकारियों से दुकानों को सजाया गया है। बच्चों को आकर्षित करने वाली पिचकारियों के साथ रंग, गुलाल और अबीर की भी भरमार है।

प्रयागराज, 27 फरवरी।

इस वर्ष होली पर्व में बच्चों को रंगों की उमंग और उत्साह बढ़ाने के लिए शहर की दुकानों पर ब्रह्मोस मिसाइल, एम-416, राफेल के अलावा बाबा भोलेनाथ के त्रिशूल, डमरू और तुमड़ी थीम वाली पिचकारियों की भरमार देखी जा रही है। सोहबतियाबाग मोहल्ले में हर साल होली के अवसर पर दुकान लगाने वाले दुकानदार मंगल ने बताया कि इस बार भक्ति और शक्ति की थीम वाली पिचकारियों की मांग काफी अधिक है।

मंगल ने बताया कि ब्रह्मोस मिसाइल और राफेल की थीम वाली पिचकारियों की कीमत 570 रुपये से शुरू होती है। भगवान परशुराम के फरसे वाली पिचकारी 200 रुपये की है, जबकि बाबा भोलेनाथ का त्रिशूल, डमरू और तुमड़ी वाली पिचकारी 150 रुपये में उपलब्ध है। छाता, हथौड़ा, आकर्षक डिजाइन और म्यूजिक वाली पिचकारियों की कीमत 500 रुपये है।

उन्होंने बताया कि इन आकर्षक और थीम-आधारित पिचकारियों को देखकर बच्चे विशेष रूप से आकर्षित हो रहे हैं। ब्रह्मोस और राफेल के बाद बच्चों की पसंद में त्रिशूल, डमरू, तुमड़ी, फरसा और हथौड़ा प्रमुख हैं। इसके साथ ही रंग-बिरंगी होली टोपी, रंग, गुलाल और अबीर की दुकानों पर भरमार है और ग्राहक दुकानों की ओर खिंचे चले आ रहे हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़