28 मार्च, सीहोर।
मध्य प्रदेश के सीहोर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान में शनिवार को प्रातः 10:30 बजे मेगा लीगल आउटरीच और जागरूकता शिविर का आयोजन किया।
जनसम्पर्क अधिकारी देवेन्द्र ओगारे ने बताया कि इस शिविर की मुख्य थीम मानसिक स्वास्थ्य और दिव्यांगजनों के उत्थान पर केंद्रित है। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभाग जैसे राजस्व, पुलिस, सामाजिक न्याय, जनपद पंचायत, स्वास्थ्य, महिला बाल विकास, श्रम, जनजातीय कार्य और शिक्षा विभाग द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं।
शिविर में दिव्यांगजन और अन्य नागरिक शासन की योजनाओं और सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही उन्हें आवश्यक सहायता उपकरण भी प्रदान किए जाएंगे, ताकि उनकी दैनिक जीवन और सामाजिक सहभागिता में सुधार हो सके।












