अपराध
09 May, 2026

सीवान ज्वेलरी लूटकांड का खुलासा, चार अपराधी गिरफ्तार

सीवान के जीरादेई में ज्वेलरी लूटकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार कर हथियार और लूटे गए आभूषण बरामद किए हैं।

सीवान, 09 मई

सीवान जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के जामापुर बाजार स्थित ओम साई बर्तन एवं ज्वेलर्स दुकान में 6 मई को हुई ज्वेलरी लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शनिवार को जीरादेई थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ गौरी कुमारी ने पूरे मामले की जानकारी दी।

एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से हथियार और लूटे गए आभूषण भी बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था।

इस टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी कर लूटकांड में शामिल अपराधियों को दबोचा। इस कार्रवाई में एसटीएफ पटना की टीम ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

गिरफ्तार आरोपियों में सिसवन थाना क्षेत्र के भागर निवासी गोलू कुमार यादव उर्फ धृति, सारण जिले के नगर थाना क्षेत्र के रोजा निवासी कुंदन कुमार उर्फ कुंदन कश्यप, रिविलगंज थाना क्षेत्र के शम्भूदिनपुर निवासी पप्पू कुमार तथा चैनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी धनंजय कुमार साह शामिल हैं। पुलिस के अनुसार कुंदन कुमार का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

बरामद सामान में दो देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस तथा लूटे गए आभूषण शामिल हैं। इनमें सोने जैसा धातु का मंगलसूत्र लॉकेट, कानबाली, चांदी का बेरा, बच्चों का पायल और 14 जोड़ी चांदी की पायल शामिल बताई गई है।

एसडीपीओ गौरी कुमारी ने बताया कि इस घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी और बाकी लूटे गए सामान की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक डॉ. मनोज कुमार, जीरादेई थानाध्यक्ष राहुल तिवारी, थानाध्यक्ष विजय रंजन, पुलिस अवर निरीक्षक चितरंजन कुमार, प्रियांशु कुमार, पियुष कुमार आनंद सहित एसटीएफ पटना और बीएसएपी की टीम भी शामिल रही।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़