गुरुग्राम, 13 मई।
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को बुधवार सुबह गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। अस्पताल में उनके नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और एक मामूली सर्जरी से संबंधित प्रक्रिया के लिए उन्हें भर्ती किए जाने की जानकारी सामने आई है।
सूत्रों के अनुसार 79 वर्षीय सोनिया गांधी को वरिष्ठ डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है। हालांकि, मेदांता अस्पताल की ओर से उनके स्वास्थ्य को लेकर अब तक कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।
इससे पहले भी मार्च माह में उन्हें दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका सिस्टमिक इन्फेक्शन का उपचार किया गया था। उस दौरान उनकी स्थिति को लेकर चिकित्सकीय निगरानी लगातार जारी रही थी।
उनके अस्पताल में भर्ती होने की सूचना के बाद कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।








.jpg)


.jpg)