नई दिल्ली, 13 मई।
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी बुधवार को गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में नियमित चिकित्सा जांच के बाद अपने आवास पर लौट आईं।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश की ओर से जारी बयान में बताया गया कि सोनिया गांधी ने मेदांता अस्पताल में सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण कराया, जिसके बाद वे सुरक्षित रूप से घर पहुंच गई हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले 24 मार्च को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय फेफड़ों से जुड़ी समस्या के चलते उनका उपचार डॉक्टर अरूप बसु की निगरानी में किया गया था।










.jpg)


.jpg)