Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
बिहार
06 Jun, 2026

भागलपुर क्रिकेट एसोसिएशन के भ्रष्टाचार के खिलाफ खिलाड़ी का आमरण अनशन

भागलपुर क्रिकेट एसोसिएशन में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के विरोध में राज्य स्तरीय खिलाड़ी सचिन कुमार ने जिला प्रशासन से उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए अनशन शुरू कर दिया है।

भागलपुर, 06 जून।

भागलपुर क्रिकेट एसोसिएशन की कार्यप्रणाली और उसमें व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर राज्य स्तरीय क्रिकेटर सचिन कुमार ने मोर्चा खोल दिया है। अपनी प्रतिभा और भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ से व्यथित होकर खिलाड़ी अब आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से इस पूरे प्रकरण की गहन और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

खिलाड़ी का आरोप है कि एसोसिएशन में पिछले दो दशकों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन नहीं किया जा रहा है। यहां बंद कमरों में कुछ चुनिंदा लोग अपनी मर्जी से पदों का वितरण कर लेते हैं, जिससे पारदर्शिता पूरी तरह खत्म हो गई है। उनके अनुसार, क्रिकेट का विकास करने के बजाय यहां राजनीति हावी है, जिसका खामियाजा जिले के उभरते हुए प्रतिभावान खिलाड़ियों को भुगतना पड़ रहा है।

सचिन कुमार ने एसोसिएशन पर गंभीर वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बी-डिवीजन और ए-डिवीजन क्रिकेट लीग का आयोजन नियमित रूप से नहीं हो रहा है। क्लबों से पंजीकरण और आवेदन शुल्क लेने के बावजूद टूर्नामेंट आयोजित नहीं किए जाते। इस वर्ष भी पंजीकरण की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आयोजन को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है, जिससे खेल जगत में काफी आक्रोश है।

अनशनकारी खिलाड़ी ने आरोप लगाया कि क्रिकेटरों को नियमित अभ्यास और खेल गतिविधियों से दूर रखा जा रहा है। एसोसिएशन के महत्वपूर्ण निर्णय हमेशा गोपनीय रखे जाते हैं और खिलाड़ियों के हितों को पूरी तरह नजरअंदाज किया जाता है। सचिन कुमार का स्पष्ट कहना है कि जब तक प्रशासन इन मामलों की उच्चस्तरीय जांच नहीं कराता और भविष्य में होने वाले चुनावों की प्रक्रिया प्रशासन की निगरानी में पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित नहीं होती, तब तक उनका यह अनशन जारी रहेगा।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़