उत्तर प्रदेश
06 Jun, 2026

विकास भवन का औचक निरीक्षण, नदारद मिले कर्मचारी तो भड़के प्रभारी मंत्री

बहराइच के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई कर्मचारी कार्यस्थल से नदारद मिले, जिस पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए अनुशासन सुधारने के निर्देश दिए।

बहराइच, 06 जून।

बहराइच के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने शनिवार सुबह विकास भवन का औचक निरीक्षण किया, जिससे कार्यालय में हड़कंप मच गया। मंत्री महसी के विधायक सुरेश्वर सिंह के साथ निरीक्षण के लिए पहुँचे थे। इस दौरान गोपन विभाग सहित कई पटलों पर कर्मचारी अपनी सीटों से गायब मिले, जिसे देखकर मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई।

कर्मचारियों के नदारद होने का संतोषजनक कारण न बता पाने पर प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाई और कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि सभी सरकारी अधिकारी और कर्मचारी समय पर कार्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। साथ ही, उन्होंने जन शिकायतों को गंभीरता से लेने और उनका त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

|
आज का राशिफल

मेष-कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कर भला तो हो भला वाली कहावत याद रखें। किसी को हानी पंहुचाने की चेष्टा न करें अन्यथा हानि संभव है। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। कर्ज तथा रोगों से मुक्ति भी संभव है। इच्छित कार्य सफल होंगे। शुभांक-5-6-8

आज का मौसम

भोपाल

27° / 36°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़